Gangwar in Dausa: राजस्थान हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा की हत्या, एक दिन पहले दी धमकी-माफी मांग लें, वरना...
Niranjan Meena Murder Dausa: राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा की हत्या कर दी गई।
Gangster Niranjan Meena Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में कथित रूप से गैंगवार हुई है, जिसमें हिस्ट्रशीटर निरंजन मीणा की हत्या कर दी गई। वारदात को किसने अंजाम दिया? इसका पता नहीं चल पाया है। दौसा की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा उर्फ घंडा मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाना इलाके मीन भगवान मंदिर के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
निरंजन मीणा की मौत कैसे हुई? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कोई इसे हादसा तो कोई हत्या बता रहा है। इसकी एक वजह ये भी है कि निंरजन मीणा की कई अपराधियों के साथ विवाद चल रहा है। सीताराम और यादराम बैरवा उर्फ रंगा का नाम सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही दोपहर को निरंजन मीणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह कार में बैठा दिखाई दे रहा था। उसके पास एक रिवाल्वर और एक देसी कट्टा था।
वायरल वीडियो में निरंजन मीणा किसी सीताराम मीणा को धमका रहा था कि सोशल मीडिया पर आकर माफी मांग ले नहीं तो तेरे या तेरे बाप में बंदूक खाली कर दूंगा....।
माना जा रहा है कि इस वीडियो के बाद गैंगवार हुई।
यह भी बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को निरंजन और सीताराम के बीच झगड़ा हुआ था। रात 10 बजे तायल धर्मशाला के पास सीताराम और यादाराम पर बाइक पर सवार होकर आए निरंजन व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications