Who is Gajendra Singh Shekhawat: छात्रसंघ अध्‍यक्ष से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, गहलोत से 36 का आंकड़ा क्‍यों?

Gajendra Singh Shekhawat Biography in Hindi: राष्‍ट्रपति भवन दिल्‍ली में 9 जून 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी सरकार 3.0 में गजेंद्र सिंह शेखावत को भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

मोदी सरकार 3.0 के केंद्रीय मंत्रियों में शामिल गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्‍थान के जोधपुर से लगातार तीसरी बार भाजपा सांसद हैं। राजस्‍थान के बड़े राजपूत चेहरा हैं। पिछली मोदी सरकार में गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Union Minister from Rajasthan

जोधपुर से तीसरी बार सांसद हैं गजेंद्र सिंह शेखावत

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को हराकर जीत की हैट्रिक बनाई है।
साल 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत व साल 2014 में चंद्रेश कुमारी कटोच को हराकर सांसद बने थे। पहली बार जीतकर गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी सरकर में कृषि राज्यमंत्री बने। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्रालय मिला।

Union Minister from Rajasthan

गजेंद्र सिंह शेखावत का राजनीतिक सफर

गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। साल 1992 में एबीवीपी के टिकट पर जोधपुर विश्‍वविद्यालय से छात्रसंघ अध्‍यक्ष चुने गए। हालांकि फिर दो साल बाद ही छात्र राजनीति छोड़कर साल 1994 में पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया चले गए। वहां खुद की जमीन पर खेती करने लगे।

करीब 20 साल तक इथोपिया में रहे गजेंद्र सिंह शेखावत का खेती की बजाय राजनीति में लौटने का मन हुआ तो विदेश से जोधपुर आ गए। साल 2014 में जोधपुर लौटे और आते ही भाजपा ज्‍वाइन की। लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के बाद अब 2024 में भी जीते हैं।

Union Minister from Rajasthan

गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्‍म, गांव, पत्‍नी व परिवार

  • गजेंद्र सिंह शेखावत यूं तो मूलरूप से राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव मेहरोली के रहने वाले हैं।
  • वर्तमान में गजेंद्र सिंह शेखावत का परिवार जोधपुर की 34-ए, अजीत कॉलोनी में रहता है।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्‍म 3 अक्‍टूबर 1967 को गांव मेहरोली निवासी शंकर सिंह शेखावत व मोहन कंवर के घर हुआ।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्‍नी का नाम नौनंद कंवर हैं। इनके एक बेटा व दो बेटी हैं। शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत ने पीएचईडी में वरिष्‍ठ अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयनारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर राजस्‍थान से एमए (दर्शन शास्‍त्र) और एम फिल (दर्शन शास्‍त्र) से डिग्री प्राप्त की।
Gajendra Singh Shekhawat Biography in Hindi

गजेंद्र सिंह शेखावत Vs अशोक गहलोत

राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबे समय से 36 का आंकड़ा चल रहा है। गहलोत इनके संसदीय क्षेत्र जोधपुर के सरदारपुरा के रहने वाले हैं। शेखावत भाजपा से तो गहलोत कांग्रेस से हैं। संजीवनी घोटाले को लेकर दोनों के बीच खूब सियासी टकराव देखने को मिला। साल 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से हराया था। इस बार वैभव गहलोत ने जालोर-सिरोही से चुनाव लड़ा तो शेखावत ने बयान में कहा कि जोधपुर का बच्‍चा जालोर आ गया है। भटका हुआ है उसके वापस सकुलश जोधपुर भेज देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+