Rajasthan chunav result 2024: लोकसभा चुनावों में गजेंद्र सिंह ने जोधपुर में रचा इतिहास, जीत की लगाई हैट्रिक
Rajasthan lok sabha chunav result: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत की सियासत का सूर्य एक बार फिर जीत की हैट्रिक के साथ चमक गया। लोकसभा चुनावों में गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीसरी बार जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दे दी।
जोधपुर लोकसभा सीट पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा को 1.14 लाख से अधिक वोटों से पराजित कर जीत का परचम लहरा दिया।

जोधपुर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से जीत की हैट्रिक मारते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करण सिंह उचियारड़ा को करीब 1,14,750 वोटों के अंतर से हराया।
शेखावत ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। कार्यकर्ताओं के भागीरथी परिश्रम से ही यह जीत संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि हम सब का प्रयास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित, समृद्ध, शक्तिशाली बनाने का है चाहे इसके समक्ष किसी तरह की चुनौती क्यों न आ जाएं।
शेखवात ने अपनी जीत के बाद कहा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के आगाज से पहले से ही जोधपुर में कमल खिलाने के लिए भागीरथी परिश्रम करते हुए धरातल को पकड़ कर रखा।
इसमें पार्टी के बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र से जुड़े कार्यकर्ताओं से लेकर महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने कहा, मैं यह जीत ऐसे जाबांज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समर्पित करता हूं मेरा रोम-रोम कार्यकर्ताओं का ऋणी है। कार्यकर्ताओं परिश्रम के बिना यह नहीं था।
जिस तरह की परिस्थितियां और चुनौतियां थीं जिस तरह का छल झूठा परिवेश तैयार किया गया था और जिस तरह के झूठे लांछन लगाए गए थे, वो सारे झूठ धराशही हो गए। झूठ का महल ताश के पत्तों की तरह गिर गया है।
शेखावत ने कहा चुनाव के दौरान कई तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिशें की गईं। कहीं विकास पर प्रश्नचिह्न लगाए गए तो कहीं धनबल के आधार पर चुनाव जीतने की बातें कही गईं, कहीं साम-दाम-दंड-भेद की नीति से चुनाव जीतने की बातें कही गईं।
उन्होंने कहा, जिन्होंने राम को नकारने का काम करते हुए जोधपुर में जनेऊ दिखाकर खुद को रामभक्त दिखाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रात-दिन किए गए परिश्रम की वजह से यहां पार्टी का झंडा बुलंद रहा हम सब का प्रयास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित, समृद्ध, शक्तिशाली बनाने का है, चाहे इसके समक्ष किसी तरह की चुनौती क्यों न आ जाए।
शेखावत ने कहा, जो भी भारत को विकसित, शक्तिशाली, समृद्ध बनाने के संकल्प के आगे रोड़ा बनेगा, ऐसी ताकतें प्रभु श्रीराम की कृपा से धराशाही होंगी और हम विजयी होकर निकलेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल जी के सपने को जरूर साकार करेंगे और भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।
भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग गरीब के घर से जाता है, उस सपने को साकार करने के लिए हमें आने वाले 25 वर्षों तक मिलकर करना होगा।
शेखावत ने कहा, कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ उतना ही यशस्वी है, जितना यशस्वी योगदान सनातन संस्कृति के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान करने वालों और आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले चंद्रशेखर और भगत सिंह का है।












Click it and Unblock the Notifications