Success Story: रिटायर्ड फौजी फूल बेचकर कमा रहा लाखों रुपए, पत्नी को दिलाया 2.50 लाख का सूट, VIDEO
Fulo ki Kheti Sikar Rajasthan: 'खेत से छप्परफाड़ कमाई करनी है तो लीक से हटकर खेती करो...। दिल की सुनो... । ज्यादा दिमाग मत लगाओ...।' मुनाफे की बात का ऐसा फलसफा राजस्थान में सीकर के किसान देवेंद्र ढाका ने अपनाया। नतीजा यह रहा कि लाखों की कमाई हुई और ढाई लाख रुपए सूट लाने की बीवी की जिद भी कर डाली।
मीडिया से बातचीत में देवेंद्र ढाका ने बताया कि साल 2016 में वे भारतीय सेना से रिटायर हुए। पंचमढी एजुकेशन आर्मी कोर से बीएड की डिग्री ली और सेना से रिटायर होकर गांव लौटा तो खेती में हाथ आजमाए। शुरुआत में परंपरागत मूंग-मोठ आदि की खेती की, मगर ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ तो लीक से हटकर खेती करने की ठानी।
यह भी पढ़ें- Success Story VIDEO: सफराज मजदूर बन गया डॉक्टर, दिन में दिहाड़ी मजदूरी, रात को जमकर पढ़ाई

देवेंद्र ढाका बताते हैं कि आठ साल पहले रिटायर हुआ। पहले परंपरागत खेती की। इस साल से परंपरागत खेती को छोड़कर फूलों की खेती करनी शुरू की। महाराष्ट्र व अजमेर से फूलों की पौध लेकर आया, जिसका करीब 40 हजार रुपए खर्च आया। फिर पौध लगाने और निराई-गुड़ाई व खाद में 10 हजार रुपए और खर्च हुए।
फूलों की पौध एक बार लगाने के बाद आठ माह तक मुनाफा होता है। पूरे सीजन में लागत 50 हजार रुपए और कमाई 10 लाख तक रुपए तक हो जाती है। इस सीजन में अब साढ़े चार लाख रुपए कमा चुका हूं। सीकर व नवलगढ़ की मंडी में हमेशा फूलों की डिमांड बनी रहती है।
देवेंद्र ढाका कहते हैं कि उनकी पत्नी हरियाणा का गाना 'मेरा एक-एक सूट ढाई लाख' का सुनकर ढाई लाख का सूट दिलवाने की जिद कर रही थी, जो इस बार की दिवाली पर पूरी कर दी। फूलों की खेती से कमाए ढाई लाख रुपए से पत्नी को सूट दिलवाया है ।
रिपोर्टर दिलराज चैनल ने फौजी से किसान बने देवेंद्र ढाका का इंटरव्यू लिया है, जिसमें उन्होंने फूलों की खेती का तरीका, आमदनी समेत कई बातें शेयर की है। चैनल पर देवेंद्र ढाका का वीडियो अपलोड किया गया है, जिसे यहां देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications