मिशन रविंद्र सीकर : ​राजस्थान में चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, 20 घंटे से 57 फीट नीचे फंसा

सीकर, 25 फरवरी। राजस्थान के सीकर जिले के लिखमा का बास के बिजारणिया की ढाणी के बोरवेल में 'जिंदगी' फंसी हुई है। चार साल का बच्चा बीते 20 घंटे से बोरवेल में है। वह बोरवेल में 57 फीट नीचे फंसा हुआ है। उसे सकुशल बाहर निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं।

Recommended Video

    मिशन रविंद्र सीकर : ​राजस्थान में चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, 20 घंटे से 57 फीट नीचे फंसा
    चार सौ फीट गहरा है बोरवेल

    चार सौ फीट गहरा है बोरवेल

    बता दें कि गिरधारी बिजारनिया के खेत में भूजल स्तर गिरने के कारण बोरवेल में गुरुवार को उसमें से पाइप निकाले गए थे। गिरधारी का चार साल का बेटा रविंद्र (गुड्डू) वहां खेल रहा था। खेलते खेलते वह बोरवेल में गिर गया। घर के पास खेत में करीब एक साल पहले चार सौ फीट गहरा बोरिंग करवाया गया था।

     ये अधिकारी पहुंचे मौके पर

    ये अधिकारी पहुंचे मौके पर

    सूचना पाकर सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, एडीएम धारासिंह, रींगस डीएसपी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम राजेश कुमार मीणा व तहसीलदार विपुल चौधरी समेत जिला प्रशासन के अफसर, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    बोरवेल में गुड्डू लगातार रो रहा

    बोरवेल में गुड्डू लगातार रो रहा

    रेस्क्यू टीम ने बताया बोरवेल में गुड्डू लगातार रो रहा है। उसके पास बिस्किट व जूस पहुंचाया गया, मगर उसने कुछ नहीं लिया। टीम ने बाल्टी व कपड़े का थैला बनाकर भी भेजा। ताकि बच्चा उसमें बैठकर बाहर आ सके। बच्चे ने इन दोनों चीजों को पकड़ा भी, लेकिन वह बाल्टी में बैठ नहीं पाया।

    मां व बहन से बात करवाने की कोशिश

    मां व बहन से बात करवाने की कोशिश

    बच्चे की मां, पिता व बड़ी बहन से बोरवेल में आवाज लगवाई गई। बोरवेल में मोबाइल भेजकर बच्चे से उसकी मां, पिता व बड़ी बहन से बात करवाने का प्रयास ​भी किया गया। बच्चा लगातार रोए जा रहा है।

    बच्चे को बाहर निकालने के तीन रास्ते

    बच्चे को बाहर निकालने के तीन रास्ते

    1. लिखमा का बास ग्राम पंचायत सरपंच सागरमल सामोता ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बोरवेल से पांच की दूरी पर मशीन से गडढा खोदकर फर्मे डाल रही है। ताकि 60 फीट गहराई पर गडढे को क्रोस करके बच्चे को बचाया जा सके।

    2. टीम विकल्प के तौर एलएनटी मशीन से 100 फीट एलएनटी मशीन से 100 फीट दूर एक और गडढा खोद रही है। ताकि पांच फीट दूर डाले जा रहे फर्मे में तकनीकी खामी आने पर 60 फीट गहराई में बड़े गडढे से क्रॉस करके रविंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

    3. एक टीम लोहे के सरिए जोड़कर बच्चे को निकालने के प्रयास में जुटी है, क्योंकि बच्चो मूवमेंट कर रहा है। ऐसे में लोहे के सरिए में फंसाकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+