Rajasthan: बाड़मेर में कुएं से जहरीली गैस का रिसाव, पिता-पुत्र व पड़ोसी समेत 4 की मौत

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना क्षेत्र के बाछला गांव में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हुआ है। बाछला में एक किसान के खेत में कृषि कुएं पर कार्य करते खेत के मालिक समेत चार की मौत हो गई। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं। इनमें पिता पुत्र व सगे भाई शामिल हैं।

Four People Died Due to Poisonous Gas In well at Barmer

जानकारी के अनुसार धोरीमना क्षेत्र के बाछला गांव के रामचंद्र विश्नोई अपने खेत में बने पुराने कुएं की खुदाई करने के लिए अपने भाई एवं बेटे के साथ काम कर रहा था। सबसे पहले रामचंद्र कुएं में उतरा और काफी देर तक आवाज नहीं आने पर उसका भाई अंदर गया। जब दोनों की कोई आवाज नहीं आई तो रामचंद्र के बेटे ने पड़ोसियों को बुलाया और इस पर पड़ोसी व रामचंद्र का पुत्र भी कुएं में उतरा। बताया जा रहा है कि कुएं में बनी जहरीली गैस के कारण चारों का दम घुट गया।

Four People Died Due to Poisonous Gas In well at Barmer

ग्रामीणों ने जैसे तैसे करके चारों को कुएं से बाहर निकलवाया। तब तक दो जनों की मौत हो चुकी थी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सांचोर स्थित राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। बाड़मेर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि जिले में दर्दनाक घटना हुई। ऐसा हादसा कहीं दूसरी जगह ना हो। इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए। एसपी ने बाड़मेर के लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के कुएं में उतरने से पहले उसे जांचें और उसके बाद ही इस प्रकार के कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+