राजस्थान एक्सीडेंट : सेना की तैयारी कर रहे चार दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, नागौर में ट्रक ने बाइक को रौंदा
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में डेगाना-खाटू हाईवे पर गांव लंगोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों दोस्त कुचामन में रहकर सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे थे।

ये बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने बाइक का रौंद दिया, जिससे चारों दोस्तों की जान चली गई। मृतकों की शिनाख्त रावलियावास गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल, 23 वर्षीय सांवरा राम, 22 वर्षीय सोनू और खींवसर के गांव भेड़ निवासी अरविंद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोनू, राहुल, सांवराराम और अरविंद चारों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुचामन से गांव रावलियावास गए थे। सभी दोस्त किसी शादी में शिरकत करके लौट रहे थे।
रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक जेसीबी की मदद से ट्रक के बीच फंसे शवों को निकाला। इसके बाद शवों को डेगाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहां गुरुवार सुबह 8 शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications