'वीरू' क्यों बन गए राजस्थान के चार किसान, कड़ाके की ठंड में टंकी पर चढ़कर कर रहे प्रदर्शन
हनुमानगढ़, 23 दिसम्बर। हनुमानगढ़ जिले के नोहर में अमरसिंह ब्रांच की रामगढ़ माइनर के मोघा नंबर 3 व 4 को दुरुस्त करने की मांग को लेकर गांव बड़बिराना में पानी की टंकी पर आंदोलन गुरुवार को 10वें दिन भी जारी रहा। चार किसान पिछले 10 दिन से जमीन करीब 100 फीट ऊपर इस कड़कड़ाती ठंड में अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा के नेतृत्व में 4 किसान गांव में बनी पानी की टंकी पर बैठे हैं। यही नहीं बल्कि ऊपर बैठे किसानों के समर्थन में नीचे भी सैकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन कर ग्रामीणों का आरोप है कि भादरा विधायक बलवान पूनिया की शह पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मोघों से छेड़छाड़ की क्योंकि जहां मोघा स्थिति है वहां विधायक का ससुराल है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को अनुचित लाभ दिलाने के लिए यह किया गया है।
आंदोलन करने वालों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक रामगढ़ माइनर टेल संघर्ष समिति 5-6 आरएमजी, बड़बीराना, ललाना, नथवानिया, दीपलाना व करोति के बैनर तले आंदोलन जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications