Rajya Sabha Elections 2024: सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए राजस्थान से दाखिल किया पर्चा
Rajya Sabha Elections: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अब लोकसभा को छोड़ राजस्थान के रास्ते से राज्यसभा पहुंचने के लिए आज विधानसभा में नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सीएम अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं साथ रहे।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए आज सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची।
उनके साथ पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी जयपुर पहुंचे । दिल्ली से विशेष विमान से आज जयपुर एयरपोर्ट पहुंंचने पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया।
इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का भारी हुजूम भी उनके साथ था। आपकों बता दें कि इस समय सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।
सोनिया के नामांकन के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा है कि 'प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है।"
"सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे, तब सोनिया उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव 3 दिन तक स्वयं गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों के दौरे पर आए थे, तब भी सोनिया उनके साथ रहीं"
गहलोत ने आगे कहा कि "मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब सोनिया ने अकाल राहत के राहत के कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भी नहीं भूली है।"
"यूपीए सरकार के समय राजस्थान में में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने एवं केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया ने NAC चैयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर कर मजबूती से पैरवी की"।
"आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है और इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं"
बता दें कि कांग्रेस ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है।
सोनिया गांधी के नोमिनेशन के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।












Click it and Unblock the Notifications