VIDEO: अशोक गहलोत के मंच पर चढ़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा! बोले-'कांग्रेस का MLA हूं मैं'

Rajendra Singh Gudha Viral Video: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का नए जिला मुख्‍यालय नीम का थाना में कार्यक्रम था, जिसके मंच पर बर्खास्‍त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पहुंचे।

Rajendra Singh Gudha vs Ashok Gehlot: राजस्‍थान में 'लाल डायरी वाले' पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गढ़ा का नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के मंच पर सीना तानकर चढ़ते नजर आए हैं। (वीडियो नीचे)

इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि नीम का थाना को जिला बनाने पर वे उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ सीएम अशोक गहलोत का स्‍वागत करने के लिए आए थे। शायद कार्यक्रम में नहीं रुक पाएंगे। अरे! मैं तो कांग्रेस का एमएलए हूं।

Rajendra Singh Gudha viral video

दरअसल, राजस्‍थान सरकार ने साल 2023 में 19 नए जिले बनाए। सीकर जिले का उपखंड नीमकाथाना भी जिला बना। इसमें झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी व खेतड़ी उपखंड को भी शामिल किया गया है।

नीम का थाना नया जिला बनने की खुशी में शनिवार दोपहर को यहां के शहीद जेपी यादव पार्क में आम सभा आयोजित की गई थी। इसमें राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत भी शिकरत करने वाले थे।

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत प्रतापगढ़ में निर्वस्‍त्र करके घुमाई गई महिला के परिजनों से मिलने चले गए। प्रतापगढ़ से उनका नीमकाथाना आने का कार्यक्रम था, मगर वे नीम का थाना की बजाय प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में पीड़ित महिला के गांव चले गए तो नीम का थाना आने का कार्यक्रम एनवक्‍त पर स्‍थगित करना पड़ा।

इधर, नीमकाथाना में लोग सीएम अशोक गहलोत का इंतजार करते रहे। मंच भी सज चुका था। मंच पर नीमकाथाना विधायक सुशील मोदी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान अचानक वहां राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गुढ़ा बिन बुलाए आए थे।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा मंच पर सीना तानकर एक तरफ से चढ़े और नीम का थाना विधायक सुशील मोदी से हाथ मिलाया और थोड़ी देर कुछ बात की। इसी दौरान विधायक मोदी अपनी सीट से उठकर मंच के दूसरी ओर से नीचे उतर गए। अपने साथ गुढ़ा को भी ले गए।

उल्‍लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा उदयपुरवाटी सीट से बसपा की टिकट से जीतकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में उन्‍हें मंत्री बनाया गया था। एक बयान के चलते सीएम अशोक गहलोत ने उनको मंत्री पद से हटा दिया था।

पिछले दिनों मणिपुर हिंसा पर राजस्‍थान विधानसभा में बोलते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि राजस्‍थान में महिला अपराध बढ़ रहे हैं। मणिपुर की बजाय हमें अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। इस बयान के बाद गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्‍त कर दिया गया था। फिर गुढ़ा 'लाल डायरी' को लेकर आए अशोक गहलोत के भ्रष्‍टाचार का हिसाब-किताब होने का दावा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+