Rajasthan News: आखिर क्यों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलने पहुंचे गहलोत के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ?

Rajasthan News: कांग्रेस की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा नेे उदयपुरवाटी की पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के वर्क आर्डर जारी करने की मांग उठाई है। लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे है।

former-minister-rajendra-gudha-today-met-chief-minister-bhajanlal-sharma-and-raised-the-demand-for-s

उदयपुरवाटी में पेयजल समस्या का समाधान करवाने के लिए पूर्व मंत्री मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके आवास पर, मुख्यमंत्री को भौगोलिक स्थिति और जलवायु के बारे में दी जानकारी।

राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उदयपुरवाटी क्षेत्र मैं लंबे समय तक जल दोहन कर कॉपर प्रोजेक्ट के लिए भेजा गया । जिससे यहां जमीन में जलस्तर बहुत नीचे चला गया उदयपुरवाटी क्षेत्र का ज्यादातर पहाड़ी इलाका होने से भी भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया है।

यहां लोगों को खेती करना तो दूर पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री गहलोत ने 2018-19 के बजट में कुंभाराम लिप्त कैनाल का पानी उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के लिए घोषणा की थी।

former-minister-rajendra-gudha-today-met-chief-minister-bhajanlal-sharma-and-raised-the-demand-for-s

फंडिंग के लिए जापान की योजना जाएका के तहत पूरी प्लानिंग तैयार हो गई थी, बजट घोषणा के अनुसार डीपीआर तैयार हो गई और टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर दी गई।

लेकिन राजनीतिक के चलते कार्य देश जारी नहीं किया गया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+