राजस्थान सरकार के बजट पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया पलटवार,जानिए क्या बोले पायलट ?

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार के 20 सालों बाद महिला वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से पेश किए विधानसभा में बजट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जोरदार हमला बोला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए बजट को जनाकांक्षाओं के विपरीत भ्रामक बजट की संज्ञा दी है।

former-deputy-cm-sachin-pilot-hit-back-at-the-bjp-government-regarding-the-budget-of-rajasthan-gover

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले दो महीनों से पेट्रोल-डीजल के वैट की दरों में कमी का इंतजार कर रही है परन्तु लेखानुदान में इसका कहीं उल्लेख नहीं किया।

सचिन पायलट ने कहा कि आज का बजट प्रदेश की जनता के हितों पर कुठाराघात होने के साथ ही विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा किये गये महंगाई कम करने के वायदों को झूठा साबित करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली कम्पनियों का कुल घाटा सवा लाख करोड़ से अधिक बता तो दिया लेकिन इसे कम करके जनता को किस प्रकार राहत प्रदान की जायेगी, इसका कोई विजन प्रस्तुत नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अवैध बजरी खनन को रोकने की वाहवाही तो भाजपा सरकार ले रही है परन्तु आम नागरिक को निर्माण के लिए बजरी नहीं मिल रही है और जो थोड़ी-बहुत बजरी मिल रही है,वह भी बहुत मंहगें दामों पर मिल रही है।

जनता को सरकार से उम्मीद थी कि बजरी नीति पर ठोस कदम उठाये जायेंगे परन्तु इस सम्बन्ध में बजट भाषण में उल्लेख नहीं किया जाना जनता के लिए निराशाजनक है।

विगत् कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये पृथक कृषि बजट को समाप्त किया जाना भाजपा सरकार की किसान विरोधी सोच को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का यह बजट भ्रम पैदा करने वाला है। पूरे बजट भाषण में विगत् सरकार को कोसने के अतिरिक्त कुछ नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार की जिस प्रकार की साफ सोच होनी चाहिए उसका अभाव आज के बजट भाषण में साफ दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+