Lok Sabha Election: राजस्थान में बेटे के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री मां ने भरी हुंकार....!
Lok Sabha Election: राजस्थान में छिड़े सियासी रण में आज अद्भूत नजारा देखने को मिला जब झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पुत्र और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के चुनावी प्रचार का श्रीगणेश किया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के गोविंद भवन में भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर का बहिष्कार किया, अब देश की जनता इन चुनावों में कांग्रेस का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस डूबता जहाज़ हैं,जहाँ भगदड़ मची हुई है।
लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार टिकट लौटा रहे हैं। चुनावी मैदान छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं,कह रहे है कि टिकट नहीं चाहिए ।
वसुंधरा राजे ने झालवाड़ में आयोजित भाजपा प्रत्याशी व सांसद दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाइयों में जोश भरती हुई नजर आई। इस दौरान राजे ने कांग्रेस पर जमकर सियासी बाण छोड़े और जमकर घेरा।
उन्होंने पूर्व मंत्री स्व.अनंत कुमार जैन को भी याद किया। राजे ने दुष्यंत के टिकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि एक ऐसा वक्त था जब इस लोकसभा क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश मानते थे। लेकिन आज वही क्षेत्र विकास की दृष्टि से अव्वल है।
उन्होंने कहा कि झालावाड़-बारां का काम नहीं रुकेगा। चिंता न करें,जैसा पहले काम हुआ वैसा ही होगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार और झालावाड़-बारां में 5 लाख पार के नारे लगाये तो पूर्व सीएम ने कहा यह सपना बड़ा नहीं है,लेकिन इसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications