NEET UG Result: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, कर दी यह बड़ी मांग
Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NEET UG Result को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कार्रवाई की मांग उठाई है।
दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते दिनों नीट परिणाम 2024 की घोषणा कर है। अब इस रिजल्ट की जांच को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मोर्चा खोल दिया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने बीते मंगलवार को नीट परिणाम 2024 की घोषणा की है। जिसमें 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है, जिसमें से 67 उम्मीदवारों ने नंबर वन रैंक हासिल की है।
अब इसी वन रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने एग्जाम में कैसे टॉप किया। इसी के साथ इसी सवाल पर राजनीतिक माहौल भी काफी गर्माने लगा है।
सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम ने किया पोस्ट
इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने नीट में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग की है। गहलोत के अनुसार, केंद्र सरकार और एनटीए इसे गंभीरता से लेकर जांच करें और सभी के साथ न्याय सुनिश्चित करें।
पहले NEET परीक्षा और अब इसके रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की आशंकाएं जताई हैं। रिजल्ट में कई बच्चों के एक ही सेंटर से पूरे में से पूरे अंक मिलने, आस पास रॉल नंबर वाले अभ्यर्थियों के टॉप करने समेत ऐसे कई पहलू सामने आ रहे हैं जिससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंकाओं को बल…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 7, 2024
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''पहले नीट परीक्षा और अब इसके रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की आशंकाएं जताई हैं।
रिजल्ट में कई बच्चों के एक ही सेंटर से पूरे में से पूरे अंक मिलने, आसपास रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के टॉप करने समेत ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं जिससे परीक्षा में गड़बड़ी की आशंकाओं को बल मिलता है.''
एनटीए एजेंसी ने एक्स पर स्पष्ट किया कि 5 मई 2024 को नीट परीक्षा आयोजन के दौरान रूकावटें आने के कारण स्टूडेंटस को पूरा समय नहीं दिया गया था। ऐसे में छात्रों ने कोर्ट में अपनी बात रखी थी।
इसके बाद उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने 13 जून ने 2018 को जारी किए गए निर्णय के हवाले से इनको नॉर्मलाइज्ड मार्क्स दिए गए। मार्क्स नॉर्मलाइजेशन के कारण ही इन विद्यार्थियों को 720 में से 718 व 719 अंक प्राप्त हुए हैं।
यह है पूरा मामला
4 जून की शाम को NEET UG 2024 के परिणाम घोषित होने के साथ ही इसकी जांच पर सवाल उठने लगे थे। क्योंकि इसमे कई विद्यार्थियों को 720 में 718 और 719 अंक मिले हुए ,जिसके बाद से लगातार ये सावल उठे रहे है कि एक साथ इतने सारे स्टूडेंटस मार्कस कैसे मिल सकते है।
गौरतलब है कि यह पहला ऐसा मौका है कि NEET परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस एग्जाम में 67 स्टूडेंट्स ने 720 में से 720 अंक लिए हैं। दूसरी तरफ कट ऑफ भी 137 अंकों से बढ़कर 164 अंकों तक इस हो गया।












Click it and Unblock the Notifications