राजस्थान में विदेशी महिला के साथ शादी का झांंसा देकर दुष्कर्म, बूंदी में दर्ज हुई एफआईआर

Rajasthan News: राजस्थान में विदेशी महिला को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। बूंदी के महिला थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भी जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर की है।

राजस्थान के बूंदी में एक विदेशी पर्यटक के साथ अजमेर में एक युवक द्वारा कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। मामले की शिकायत एक एनजीओ संचालक की सहायता से पीड़िता ने बूंदी महिला थाने पर पहुंचकर दर्ज करवाई है।

फिलहाल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। बूंदी महिला थाने में जीरो नंबर की एफआईआर प्राप्त हुई है जिसे अजमेर सिविल लाइन थाने में भेज दिया गया है जहां पर अब नंबरी एफआईआर दर्ज होगी।

foreign-woman-raped-in-rajasthan-on-pretext-of-marriage-fir-lodged-in-bundi

विदेशी युवती से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह व सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा भी महिला थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार एक विदेशी युवती यूएसए से भारत में घूमने के लिए आई थी, आरोपी ने विदेशी महिला को अविवाहित होने की बात कह कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी कर ली।

जब महिला ने आरोपी को अपने घर ले जाने की बात कही तो आरोपी विदेशी महिला को बार-बार टालता रहा। लेकिन महिला एक दिन अचानक आरोपी मानव सिंह राठौर के घर पहुंच गई। जहां पर उसे एक महिला व बच्चा मिला, फिर विदेशी महिला को पता चला कि आरोपी मानव सिंह पहले से शादीशुदा है।

फ्लाईट से युवती दिल्ली पहुंची और यहां से अजमेर आ गई। जहां उसे उसका सोशल मीडिया फ्रेंड मानव सिंह राठौर उसे मिला। सोशल मीडिया फ्रेंड युवक उसे अजमेर की एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद आरोपी ने अजमेर ले जाकर वहां भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि महिला थाने में जीरो नंबर की FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जहां अपराध घटित हुआ है उससे संबंधित जिले की पुलिस करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+