चंबल में बढ़ता पानी बना मुसीबत, सवाई माधोपुर में पांच दर्जन मकान धराशायी

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चंबल नदी में आए पानी के अधिक घनत्व के कारण तटवर्ती इलाकों पर बसे गांवों में लोगों की जान पर बन आई है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए।

Flood in many villages of Sawai madhopur near of chambal river

खबर है कि चंबल नदी के किनारों पर बसे गांव में लगभग 5 दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के घर पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। वहीं, ग्रामीण अब घर से बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है। हाड़ौती अंचल में लगातार हुई तेज बारिश के कारण चंबल नदी में आए उफान के चलते सवाईमाधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र के चम्बल नदी से सटे गांवों के ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत पैदा हो गई।

दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए जीवनदायनी चम्बल कहर लेकर आई। चंबल के तटवर्ती किनारों पर बसे ग्रामीणों के कच्चे पक्के घर धराशायी हो कर रह गए। कई गांव चंबल के पानी से चारों तरफ से घिर गए।

सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के अलर्ट जारी करने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस ने उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दिया। वहीं, चारों ओर पानी के रूप में मंडराती मौत के डर के कारण लोग घर छोड़कर बाहर आ गए, लेकिन इन लोगों के ​सिर पर अब छत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+