Rajasthan: कार में सवार होकर गोगामेड़ी जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गांव छानी बड़ी के पास बिराण तिराहे के निकट रविवार रात को हुआ है। हादसे मारे गए युवक हरियाणा के रहने वाले थे।

राजस्थान में सड़क हादसे में हरियाणा के पांच युवकों की मौत हो गई। ये हरियाणा के रहने वाले थे। इनके पांच अन्य साथी हादसे में घायल हो गए। ये सभी दो अलग अलग कारों में सवार होकर गोगाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
सड़क हादसा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी पुलिस थाना इलाके के गांव छानी बड़ी के पास बिराण तिराहे के निकट रविवार रात को हुआ। पांच घायलों का हिसार एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
भिरानी थाने के एएसआई कालूराम ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी कि छानीबड़ी के पास 2 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई हैं। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में 5 लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, 5 लोग घायल हैं।

आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों के शवों को भादरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जबकि घायलों को सीएचसी छानी बड़ी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद भादरा सीएचसी रैफर कर दिया गया।
इनकी हुई मौत
1 राजन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर
2 नरेन्द्र पुत्र जगत सिंह निवासी लाडवा, जिला कुरूक्षेत्र, हरियाणा
3 विकास पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर
4 चतर सिंह पुत्र सुलेखसिंह निवासी दलपुरा, जिला यमुनानगर
5 सचिन निवासी गांव गणगौरी, हरियाणा












Click it and Unblock the Notifications