राजस्थान में करने आए थे डॉक्टरी, जानिए कैसे बन गए दूध लुटेरे, पुलिस की कार्रवाई में हुआ खुलासा

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में दूध की गाड़ी लूट वाले मामले में पुलिस की कार्रवाई से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दूध की गाड़ी लूट मामले में तीनों छात्र एमबीबीएस स्टूटेंड निकले है। दो अन्य छात्रों की पुलिस को अभी भी तलाश है।

जोधपुर में दूध की गाड़ी लूटने वाले तीनों छात्र एमबीबीएस स्टूडेंंट निकले है। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सामने रविवार की तडक़े सरस दूध की गाड़ी लूट ली गई थी।

जिसे पांच बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गाड़ी हालांकि बाद में पाल रोड पर लावारिश हालत में मिल गई। गाड़ी चालक ने इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है।

five-mbbs-students-practicing-medicine-in-jodhpur-rajasthan-looted-a-vehicle-full-of-milk

जोधपुर पुलिस ने मामले में बड़ी एक्शन करते हुए तीन एमबीबीएस छात्रों को हिरासत में लिया। दो छात्र पकड़ में नहीं आए। इस बीच दूध की सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने दूसरी गाड़ी बुलाई। जिससे दूध सप्लाई की गई।

एमबीबीएस करने वाले तीनों छात्रों को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया है। बताया गया कि एक छात्र का आज मेडिकल एक्जाम भी था, पुलिस कस्टडी में उसकी परीक्षा करवाई गई।

मामले में शास्त्रीनगर एसआई शैतान चौधरी इस बारे में जांच कर रहे हैं। वारदात के बाद फरार होने वाले दो छात्रों की पुलिस अब भी तलाश कर रही है। तीन छात्रों को शांतिभंग में पकड़ा गया है। फिलहाल मुकदमें में गिरफ्तार नहीं किया गया है। कोर्ट से जमानत के बाद उन्हें केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।

इसमें सबसे बड़ी बात है कि एमबी बीएस के छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए यहां आए हैं। मगर उनके द्वारा अब लूट जैसे संगीन अपराध भी किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फिलहाल इस छात्रों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। छात्रों को कॉलेज से निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि बिलाड़ा के रावर की ढाणी निवासी सुखदेव विश्नोई पुत्र ओमाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी बोलेरो कैंपर गाड़ी सरस डेयरी में दूध सप्लाई में लगी हुई है।

रोज की तरह वह रविवार की सुबह दूध की गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी 4.30 बजे एमडी एम अस्पताल के गेट संख्या 1 सामने के मेडिकल छात्रों विकास बिश्नोई, ओमप्रकाश जाट, महेश बिश्नोई, प्रकाश व एक-दो अन्य ने गाड़ी को रुकवाया। चालक से मारपीट कर जबरन उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद दूध से भरी कैंपर लूटकर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+