दिल्ली से आई 5 युवतियों का सीकर में अपहरण, रात को 3 युवती इस हाल में मिली, 2 अभी भी लापता

सीकर। राजस्थान के सीकर में दिल्ली से आई पांच लड़कियों को अपहरण कर लिया गया। वारदात के बाद इनमें से 3 लड़कियां तो बदहवास हालत में सड़क किनारे मिल गई। वहीं दो लड़कियों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। सीकर की उद्योग नगर पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली के उत्तम नगर से आईं सीकर

दिल्ली के उत्तम नगर से आईं सीकर

सीकर उद्योगनगर पुलिस थाना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी स्वाति ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पांच सहेलियों के साथ सोमवार सुबह घूमने के लिए जयपुर आई थीं। फिर वहां से सीकर आ गई। यहां आकर पता चला कि सीकर में घूमने लायक कुछ नहीं है। इसलिए रात को वापस लौटना था। सोमवार रात को होटल में खाना खाने के बाद वापस दिल्ली जा रही थी।

वापसी में हुआ अपहरण

वापसी में हुआ अपहरण

सीकर रोडवेज बस डिपो के पास पहुंची थी। तब एक इनोवा कार आई। उसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने युवतियों से कहा कि दिल्ली जाने वाली बस उन्हें यहां की बजाय बाइपास से मिलेगी। इस पर पांचों युवती कार में बैठ गई। गोपालपुरा के पास रास्ते में युवकों ने युवतियों के मोबाइल व रुपए छीन लिए व तीन युवतियों को धक्का मारकर कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद दो युवतियों को वे अपने साथ ले गए। तीनों युवतियों ने आस-पास के लोगों की मदद से सीकर की उद्योग नगर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल तीनों युवतियां पुलिस थाने में ही हैं।

दो युवतियां बंगाल की रहने वालीं

दो युवतियां बंगाल की रहने वालीं

कार में सवार युवक कौन थे और वे दो युवतियों को कहां ले गए। इस बारे में तीनों युवतियां कुछ बता नहीं पा रही हैं। खास बात यह है कि जिन दो युवतियों का अपहरण हुआ है वे मूलरूप से बंगाल की रहने वाली हैं। इन्हें हिंदी बोलना भी ठीक से नहीं आता। थाना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के अनुसार युवतियां पूछताछ में कई सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं दे पा रही हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है कि वे सीकर में घूमने आई हो और रात को वापसी में अपहरण हो गया। इस संबंध में अभी तक यु​वतियों की ओर से पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+