Rajasthan का यह नलकूप पानी की बजाय उगल रहा आग, देखें चौंकाने वाला वीडियो
बाड़मेर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले से एक चौंकाने वाला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो एक नलकूप का है। इस नलकूप से पानी की बजाय आग निकल रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नलकूप से आग निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में आग लगने की किसी तरह की गैस के रिसाव को माना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरहदी जिले बाड़मेर के सिणधरी उपखंड के गांव कोशलू में गुरुवार दोपहर को ग्रामीणों ने एक बंद पड़े पुराने नलकूप से अचानक आग की लपटें उठती देखी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नलकूप से रह रहकर उठती आग की लपटों को देख हैरान रह गए। लोग में नलकूप से निकलती आग की लपटों की तस्वीरें लेने व वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।
बता दें कि राजस्थान का बाड़मेर का इलाका तेल उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। यहां पर गैस की पाइप लाइन जमीन के अंदर डाली गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि तेल उत्खनन करने वाली कंपनी की लापरवाही की वजह से कोशलू गांव के इस नलकूप से आग की लपटें निकल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications