Rajasthan: रोज रोज के झगड़े से तंग आकर मां-बेटे व बहू ने पानी में कूदकर दी जान

राजस्‍थान के बाड़मेर में मां, बेटा व बहू की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। तीनों के शव के पानी के टांके (कुंड) में पड़े मिले हैं। आत्‍महत्‍या की वास्‍तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के चौहटन पुलिस थाना इलाके के बूठ राठौड़ान गांव की भीलों की ढाणी की यह घटना पूरे बाड़मेर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Barmer Rajasthan

मरने वालों की शिनाख्‍त 50 वर्षीय अणसी पत्‍नी जगमाल राम, उसका 25 वर्षीय बेटा हितेश और बेटा की बहू लहरी देवी (23) के रूप में हुई है। राजेंद्र अपने भाई के घर पहुंचा तो तीनों के शव पानी के कुंड में पड़े मिले।

सूचना पाकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पड़ोसियों के अनुसार हितेश गांव में ही खेती करता था। उसका भाई राजेंद्र उसके घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर रहता है। दोपहर को राजेंद्र अपने घर पर पढ़ रहा था। घर के अन्‍य सदस्‍य सो रहे थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी मां अणसी उसके घर से नहीं आई तो राजेंद्र उसे बुलाने के लिए चला गया।

हितेश पहुंचा तो उसे मां, भाई राजेंद्र व भाभी घर पर नहीं मिले। घर पर पानी के टांके के बाहर मां की चप्‍पल पड़ी थी। संदेह होने पर उसने टांके में झांककर देखा तो राजेंद्र के होश उड़ गए। टांके में तीनों के शव पड़े थे।

चौहटन डीएसपी सुखराम विश्‍नोई के अनुसार परिवार में मां-बेटा व बहू के बीच कई दिन से घरेलू झगड़ा चल रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में भी यही माना जा रहा है कि रोज-रोज की लड़ाई झगड़ों से तंग आकर जान दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+