राजस्थान में गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ पर सामने आई किसान कर्ज माफी योजना की यह कड़वी हकीकत
सीकर।राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अपने एक साल का जश्न मना रही है। प्रदेशभर में 17 दिसम्बर से तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे गए हैं। राजस्थान की बागडोर संभालने के दस दिन के भीतर किसानों के कर्ज माफी की घोषणा करके अशोक गहलोत भले ही खुद की पीठ थपथपा रही हो, मगर जमीनी हकीकत बेहद कड़वी है।
Recommended Video

मोटे अनुमान के तौर राजस्थान में 90 लाख से ज्यादा किसान हैं, इनमें से 58 लाख किसानों पर 99 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस जहां राजस्थान के 70 फीसदी किसानों के कर्ज माफ किए जाने का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा व माकपा समेत कई पार्टियों की मानें तो गहलोत सरकार कर्ज माफी के मुद्दे पर फेल हो गई। बात अकेले सीकर जिले की करें तो यहां के ढाई लाख से ज्यादा किसानों पर 42 सौ करोड़ का कर्ज है। राजस्थान कर्ज माफी योजना का महज एक लाख 20 हजार किसानों को फायदा हुआ है। इनमें 12 सौकरोड़ रुपए माफ किए गए हैं।
किसानों में कही खुशी, कहीं गम
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के नरोदड़ा के किसान जानकीलाल शर्मा बताते हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के बाद अशोक गहलोत के नेतृत्व कांग्रेस सत्ता में आई और आते ही किसानों का सहकारी बैंकों से लिया कर्ज माफ किए जाने की घोषणा की। वो कर्ज तो माफ हो गया, मगर अब दुबारा कर्ज नहीं दिया जा रहा है। वहीं, शिवराना का बास निवासी किसान ताराचंद शिवरान का कहना है कि राजस्थान सरकार की कर्ज माफी योजना के तहत उनका कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ। श्रीमाधोपुर इलाके के हेलीवाली ढाणी के किसान रामावतार शर्मा का कहना है कि उनके किसान क्रेडिट कार्ड का एक भी रुपया माफ नहीं हुआ है। वहीं, अजीतगढ़ इलाके के किसान किसान पूरण गुर्जर का तर्क है कि राजस्थान कर्ज माफी योजना 2018 अभी तक पेचिदा नियमों में उलझी हुई है।
कर्ज माफी की कहानी, नेताओं की जुबानी
सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट का कहना है राजस्थान सरकार ने विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान किया वादा निभाया है। सरकार बनने के साथ ही कर्ज माफ किया, जिसका सीकर जिले में 70 फीसदी किसानों को लाभ हुआ है। माकपा नेता व पूर्व विधायक अमराराम की मानें तो कर्ज के मामले में कांग्रेस झूछ बोल रही है। माकपा के सीकर किसान आंदोलन के चलते भाजपा सरकार के समय में कर्ज माफ हुआ था। कांग्रेस तो अपने वादे पर खरी नहीं उतरी।












Click it and Unblock the Notifications