Weather News: राजस्थान के बारां में ओलावृष्टि का कहर, किसानों की बढ़ी परेशानियां
Rajasthan letest News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलते मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आज बारां जिले के शाहबाद में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ।
प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हुआ है। जिसके चलते कई जिलों में बादल छाए हुए है तो कई जगह ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है।

ओलावृष्टि के साथ बारिश होने से किसानों की पकी पकाई फसल में भारी खराबा हुआ है। आज बारां जिले शाहाबाद इलामें में चने के आकार के ओलों के साथ तेज बारिश होने से भारी नुकसान हुआ है।
दरअसल बारां जिले के शाहाबाद तहसील क्षेत्र में मंगलवार सवेरे मौसम बदलने के साथ ही हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है सवेरे 1 घंटे बारिश के बाद चना और बेर के समान आकृति के ओले की बारिश हुई।
10 मिनट से अधिक समय रुक-रुक कर हुई ओलावृष्टि से किसानों के खेतो मे पककर तैयार खड़ी गेहूं चना धनिया सरसों की फसल टूट कर जमीन से चिपक गई फसल में भारी नुकसान हुआ है
किसानों ने सरकार से सर्वे कराकर उनकी हाथ मे आई फसल नष्ट हो जाने का जल्द पूर्ण मुआवजा देने की मांग की है।
राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के बैहठा, राजपुर सहित कई जगह पर मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे खेतों में खड़ी फसल में जमकर नुकसान हुआ है। बारिश ओर ओले से सरसों, धनिया ओर गेहूं की फसल में जमकर नुकसान हुआ है।
खड़ी फसल के नष्ट होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में आई हुई फसल नष्ट हो गई है। वहीं, मौसम अचानक ठंडा हो गया है।
दरअसल, राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आ रहा है। राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं. आज बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, सीकर, नागौर, जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.












Click it and Unblock the Notifications