Farmers Protest: किसानों के साथ गुजरात कूच करेंगे टिकैत, बरडोली और साबरमती का भी करेंगे दौरा

माउंट आबू: दिल्ली सहित कई राज्यों में किसानों का कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। इसके अलावा किसान नेता शहर-शहर जाकर लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं, साथ ही केंद्र की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों की जानकारी भी दे रहे हैं कि कैसे ये खेती-किसानी के कानून किसान विरोधी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं, जहां वो लोगों को इकट्ठा कर किसान आंदोलन की रणनीति को और मजबूर बनाने की काम में लगे हुए हैं।

Rakesh Tikait

रविवार को सिरोही जिले के माउंटआबू आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम एमएसपी और कृषि कानूनों पर किसानों के साथ बैठक करने के लिए गुजरात जाएंगे। गुजरात के बारडोली और साबरमती में लोगों से मिलेंगे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार अगले 5-6 महीनों में हमारी मांगों को स्वीकार करेगी।

किसान नेता इस बात को पूरी तरह से साफ कर चुके हैं कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी और एमएसपी पर कानून नहीं बनाएगी, तब तक दिल्ली सहित देशभर में जारी किसानों का धरना खत्म होने वाला नहीं है। किसान यूनियन के नेताओं की मानें तो इन दिनों किसान की फसल कटने के बाद एक बार फिर आंदोलन में तेजी आएगी। वहीं मई महीने में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संसद मार्च का ऐलान किया जा चुका है।

अलवर में हुआ था टिकैत पर हमला

मालूम हो इससे पहले शुक्रवार (2 अप्रैल ) को राजस्थान के अलवर में किसान नेता पर गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। घटना जिले के ततारपुर चौराहे की है, जहां स्वागत करने के बहाने के राकेश टिकैत की गाड़ी को रुकवाया और फिर लाठियां चलाई गई, हालांकि इस हमले में उनको कोई चोट नहीं आई। इस पूरे मामले में अलवर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+