Rajasthan News: कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में शिकार फरहा ने जयपुर पहुंच सुनाई आप बिती
Rajasthan News: कश्मीर में हुई आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुई फरहा और उसके परिजन कश्मीर से आज सुबह राजधानी जयपुर पहुंचे। पहले कश्मीर से फ्लाइट के जरिए दिल्ली और फिर दिल्ली से राजधानी जयपुर पहुंचे।
राजधानी जयपुर पहुंचने के बाद कश्मीर में हुए आंतकी हमले की पीड़ित फरहा और उनके परिजनों ने बताया कि जिस तरह का मंजर हम लोगों को कश्मीर में नजर आया था। उसे मंजर की दास्तान तो हम लोग बयां ही नहीं कर सकते काफी खौफनाक और डरावना मंजर था।

परिवार के लोग एक साथ बैठकर खाना खा रहे इस दौरान कुछ आवाज सुनाई दी हम लोगों ने सोचा कि यह आवाज तारों की टकराने की होगी लेकिन जब हम लोगों ने देखा कि गोलियां चल रही है तो बच्चों को बचाने के लिए गए तो हम लोगों की गोली लग गई।
मेरे कंधे में गोली लगी है और मेरे पति की आंखों में। हम लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वहां के लोगों ने पुलिस ने, सेना ने हम लोगों का काफी सहयोग किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य सादिक भाई सहित अन्य लोगों का हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि हमारी काफी मदद कर रहे हैं।
हम लोग तो बस दोनों ही सरकारों से यह मांग करेंगे कि जिस तरह से तबरेज का इलाज कश्मीर से ट्रांसफर कर चेन्नई करवाया जा रहा है इस तरह से आज ही तबरेज को आंख डोनेट करवाई जाए।
हम इस एहसान को कभी जिंदगी में नहीं भूल पाएंगे, हम सारी बातें भूल जाएंगे कि हमारे साथ क्या हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications