Exit Poll 2023 के बीच उद्योगपति Harsh Goenka ने बताया सट्टा बाजार में किसकी बन रही सरकार?

Harsh Goenka satta bazar prediction: देश में पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं।

गुरुवार को तेलंगाना में मतदान का आखिरी चरण खत्‍म होने के तुरंत बाद विभिन्‍न एजेंसियों ने अपने-अपने आकलन व ग्राउंड सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए।

Exit Poll 2023, industrialist Harsh Goenka

एग्जिट पोल 2023 की खबरों के बीच नामी उद्योगपति की हर्ष गोयनका की भी एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्‍होंने सट्टा बाजार के हवाले से चार राज्‍यों छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में हार-जीत का अनुमान शेयर किया है।

उद्योगपति ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ''हर कोई 3 दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक अच्छा संकेतक सट्टा बाजार है। और यहाँ उनकी भविष्यवाणियाँ क्या हैं''

Exit Poll Results 2023 Live Updates: तीन राज्यों में बीजेपी दे रही टक्कर, कांग्रेस कहां- कहां, देखें अपडेट

कहां किसकी बन रही सरकार

छत्‍तीसगढ़

भाजपा-37
कांग्रेस-50

तेलंगाना

भाजपा-4
कांग्रेस-53
बीआरएस-53

मध्‍य प्रदेश

भाजपा-106
कांग्रेस-117

राजस्‍थान

भाजपा-115
कांग्रेस-68

फलोदी सट्टा बाजार क्‍या कह रहा?

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सट्टा बाजार के हवाले से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के जो आंकड़े शेयर किए हैं, वो फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान से मिलते हुए हैं। फलोदी के सटोरिए भाजपा को 115 से 118 व कांग्रेस को 66 से 68 सीटें दे रहे हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+