Rajasthan: नरेश मीणा की गिरफ्तारी से भड़के समर्थकों ने की आगजनी, राजस्थान के टोंक में बड़ा बवाल

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में विवादास्पद निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने की घटना के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुई। जहां उनके समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़पें हुई। एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पुलिस ने इस उग्र भीड़ को काबू में किया।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के दौरान समरवता गांव में हिंसा चरम पर पहुंच गई। जहां मीणा के समर्थकों ने पुलिस के वाहनों पर पत्थरबाजी और आगजनी की। स्थिति बिगड़ने के कारण पुलिस को आस-पास के शहरों से अतिरिक्त बल मंगवाना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और मीना को हिरासत में लिया। सांगवान ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान करीब 50-60 लोग हिरासत में लिए गए हैं और मीणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

rajasthan

इससे पहले नरेश मीणा ने मांग की थी कि उनकी गिरफ्तारी उनके समर्थकों की उपस्थिति में ही की जाए। उन्होंने एसडीएम पर फर्जी मतदान कराने और ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी अपने समर्थकों के प्रति दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद भी उनके समर्थकों की आक्रामकता बनी रही। जिससे तनावपूर्ण माहौल में और भी बढ़ोतरी हुई।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसडीएम स्तर के अधिकारी को थप्पड़ मारने की नौबत क्यों आई। यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है। बल्कि शासन में आई कमजोरियों को उजागर करती है। अशोक गहलोत ने सुशासन की मांग करते हुए प्रशासन को चेताया कि इस तरह की घटनाओं से सरकार की विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है।

राजस्थान में हालिया उपचुनावों के विवादों और गड़बड़ियों के बीच नरेश मीणा की यह गिरफ्तारी राज्य में एक और बड़े राजनीतिक मोड़ का संकेत देती है। यह घटना राजस्थान की राजनीतिक अस्थिरता और कानून व्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करती है। अब सभी की नज़रें इस बात पर हैं कि क्या इस घटना का चुनाव परिणामों पर कोई असर पड़ेगा और क्या राज्य प्रशासन इस तनावपूर्ण माहौल को स्थिरता में बदलने में कामयाब हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+