राजस्थान में पक्षियों के अभियान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आप भी जानकर हैरत में पड़ जाएंगे
Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पक्षियों को भीषण गर्मी में शीतल पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए "एक परिंडा मेरा भी" अभियान चलाया गया। इसके तहत एक दिन में 17 हजार 707 परिंडे बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।
प्रदेश के झालावाड़ में पक्षियों के लिए बांधे के परिडों के अभियान की अब देशभर में चर्चाएं हो रही है। जिला परिषद और स्वयंसेवी संस्थाओं ककी पहल की जमकर सराहना की जा रही है।

झालावाड़ जिला परिषद सहित स्वयंसेवी संस्थाओं ने मूक पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को "एक परिंडा मेरा भी" अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में चिन्हित करीब 1074 स्थानो पर 17,707 परिंडे बांधकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
अभियान की शुरुआत सबसे पहले झालावाड़ जिला कलेक्टर ने शुभम सिटी कॉलोनी में परिंडा बांध कर की थी। इस दौरान 254 ग्राम पंचायतो से लेकर नगर पालिका व नगर परिषद में चिन्हित स्थानों पर परिंडा बांधे गए।
एक ही दिन में भर चले अभियान के तहत रूरल क्षेत्र में 1056 स्थानों पर 17,114 परिण्डे बांधे गए, जबकि अर्बन क्षेत्र में 18 स्थान पर 593 परिंडे लगाए गए।
इस अभियान के तहत जिला परिषद के कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया। इससे पहले इस लक्ष्य को 11,000 तक सीमित किया गया था, लेकिन ग्रामीण स्तर में बढ़ते हुए उत्साह से यह लक्ष्य 17,707 को पार कर गया।
किसी भी जिले में इतनी बड़ी तादाद में एक साथ परिंडे लगाने का यह विश्व कीर्तिमान है. वहीं, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ कहा कि इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है।
ऐसे में पक्षियों के लिए जिले में एक परिंडा मेरा भी अभियान के तहत बड़ी संख्या में परिंडे बांधे जा रहे हैं. हमारा लक्ष्य सिर्फ रिकॉर्ड कायम करना नहीं, बल्कि मूक पक्षियों को निरंतर जल उपलब्ध कराना है।












Click it and Unblock the Notifications