VIDEO : दुल्हन को छोड़ भोपालगढ़ किले पर जा चढ़ा दूल्हा, सुहागरात से पहले इस शर्त पर उतरा नीचे
झुंझुनूं, 30 नवंबर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड में अजीब मामला सामने आया है। अपनी शादी के अगले दिन दूल्हा किले की दीवार पर जा चढ़ा। वह अपनी किसी समस्या के समाधान की मांग कर रहा था।

दिनेश रेलवे में भीलवाड़ा पोस्टेड
खेतड़ी थानाधिकारी विनोद सांखला के अनुसार गांव बीलवा के नंद किशोर कुमावत का बेटा दिनेश कुमावत भारतीय रेलवे में भीलवाड़ा में पोस्टेड है। रविवार को विराटनगर की युवती के साथ शादी हुई थी।
Recommended Video

शाम चार बजे बाद लापता
दूसरे दिन सोमवार सुबह दिनेश दुल्हन लेकर घर पहुंचा था। शाम करीब चार बजे वह परिजनों को आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, मगर नहीं मिला।

भाई को फोन पर बताई हकीकत
बाद में दीपक के भाई ने उसे फोन किया तो पता चला कि वह भोपालगढ़ किले की दीवार पर बैठा है। उसकी किसी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इसलिए वह किले के परकोटे की दीवार से कूदकर जान देना चाहता है।

अधिकारी पहुंचे मौके पर
इस पर परिजन तुरंत भोपालगढ़ किले पर पहुंचे और खेतड़ी पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी विजय कुमार और तहसीलदार विवेक कटारिया भी मौके पर पहुंचे। परिजनों, रिश्तेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उससे समझाइश की।

छह घंटे बाद नीचे उतरा
करीब छह घंटे की समझाइश के बाद वह रात पौने 11 बजे किले की दीवार से सकुशल नीचे उतर आया। उसे उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि यह नहीं पता चला कि उसकी समस्या क्या है?












Click it and Unblock the Notifications