बांसवाड़ा : शादीशुदा लड़की के प्यार के चक्कर में रात को मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर मारा डाला

बांसवाड़ा : शादीशुदा लड़की के प्यार के चक्कर में रात को मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर मारा डाला

बांसवाड़ा, 27 अप्रैल। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिजंरा पुलिस थाना इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया है। उसका शव मक्के के खेत में पड़ा मिला है।

banswara

मीडिया से बातचीत में कलिंजरा एसएचओ रामरूप मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बांसवाड़ा के बागीदौरा निवासी मनोज सिंह उर्फ मोनू (26) के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात उसका शव रेंगणियां गांव में उसके घर से दो किलोमीटर दूर मक्के की फसल के बीच पड़ा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज सिंह के गांव की एक ही एक लड़की से बीते आठ साल से प्रेम संबंध थे। छह साल पहले लड़की की शादी भी हो गई। शादी के एक साल बाद ही उसने पति को छोड़ दिया था। पीहर में आकर रहने लगी थी।

पु​लिस जांच में यह भी सामने आया कि लड़की के भाइयों ने मनोज को उनके प्रेम संबंधों को लेकर समझाया भी था। लड़की के भाइयों ने मोनू को उनकी बहन से दूर रहने को कहा था, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ।

दो दिन पहले शुक्रवार रात को प्रेमी मनोज अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसकी भनक लड़की के भाइयों और परिवार के अन्य लोगों को लग गई। इस पर वे वहां पहुंचे और मोनू को घेरकर जमकर पीटा। पिटाई से मोनू लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मोनू के पास दो घोड़े और एक ऑटो है। वह बागीदौरा मैन रोड पर वह किराये का ढाबा चलाता था। करीब एक साल पहले कोरोना काल में उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी मां के साथ अकेला रहता था। मोनू अविवाहित था। मोनू का एक भाई और है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बांसवाड़ा में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+