Viral Video: जब शराबी बना भीलवाड़ा एसपी! रात को नशे में सड़क पर घूमते ने होमगार्ड जवानों को मारा सैल्यूट
भीलवाड़ा में रात को सड़कों पर घूमते एक शराब का वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुद एसपी बता रहा।
राजस्थान के भीलवाड़ा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शराबी पुलिस अधीक्षक बना घूमता नजर आ रहा है। वह नशे में धुत होकर होमगार्ड के जवानों को सैल्यूट भी मारता दिख रहा।

वायरल वीडियो के बाद होमगार्ड जवानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए होमगार्ड जवानों व अन्य के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई शुरू की है। एक प्रेसनोट जारी करके यह जानकारी दी गई है।
बता दें कि वायरल वीडियो में एक शराबी अर्धनग्न अवस्था में आता है। वहां तैनात होमगार्ड जवान उसको जय हिंदी बोलते हैं तो वह शराबी उनको सैल्यूट मारता है।
होमगार्ड जवान ने जब शराबी से पूछा गया कि आप कौन हो तो उसने जवाब दिया कि 'शंकर लाल चौधरी एसपी साहब बडला चौराहा भीलवाड़ा' इसके बाद वह आगे बढ़ जाता है।
होमगार्ड जवान चौराहे पर लगे एक कावड़ यात्रा के होर्डिंग की तरफ इशारा कर पूछता है कि यह कौन है तो शराबी कहता है- 'अपने पिताजी हैं सबसे बड़ा पिताजी यह है रामलाल जी जाट'
फिर जब मजाक में उससे पूछा जाता है कि 'एसपी साहब! आप कहां जा रहे हैं तो वह जवाब देता है कि 'दारू पीने जा रहा हूं'












Click it and Unblock the Notifications