राजस्थान में 5 करोड़ का डोडा पोस्त, तस्वीरे देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े !
Rajasthan News: राजस्थान में अवैध नशे की तस्करी के मामले लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी जयपुर से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है।
आज भी अजमेर जिले के किशनगढ़ में पुलिस ने टाटा स्टील पत्ती की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और करीब 5 करोड़ की लागत का 32 क्विंटल, 63 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक को भी जप्त कर लिया।

अजमेर जिले मे एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले की किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे 8 से एक ट्रक में करोड़ो रुपए कीमत का 32 क्विंटल 63 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है।
Recommended Video
पुलिस ने ट्रक जब्त कर जोधपुर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की बाजार कीमत पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। डोडा पोस्त की तस्करी स्टील पत्ती की आड़ में की जा रही थी।
थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर-अजमेर हाइवे एनएच 8 पर एक ट्रक में डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। सीआई रूपाराम ने बताया कि एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस टीम एनएच पर पहुंची।
जोधपुर विश्नोई होटल के समीप एक संदिग्ध ट्रक नजर आया। ट्रक आरजे 19 जीएच 4742 की तलाशी ली गई तो उसमें 147 प्लास्टिक के कट्टों में 32 क्विंटल 63 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका भरा हुआ मिला।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक फलोदी जिले के मंडलाकलां निवासी रामनारायण विश्नोई (55) पुत्र राणाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। जब्त किए गए माल की बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रूपाराम के अलावा सहायक उप निरीक्षक गोविन्द, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश, कॉन्स्टेबल रामकुमार, प्रदीप, हरिनारायण, तेजाराम, अखेराम, रामविलास, गांधीनगर थाने के शंकरराम, गांधीनगर थाना इंचार्ज अशोक विशु, साइक्लोन सेल के रणवीर, हुकमाराम सारण, गांधीनगर थाने के हेड कांस्टेबल बीरबल, नंदाराम, हनुमान सहाय, नंदराम और डीएसटी टीम के गजेन्द्र का विशेष सहयोग रहा ।












Click it and Unblock the Notifications