"मैं महिला हूं, पर इसे हथियार नहीं बनाऊंगी"-दिव्या मदेरणा का हनुमान बेनीवाल पर पलटवार
Divya Maderna vs Hanuman Beniwal: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट लौट आई है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल और ओसियां की पूर्व कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के बीच तकरार ने नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बेनीवाल द्वारा दिव्या पर की गई टिप्पणी के जवाब में अब मदेरणा ने खुलकर पलटवार किया है।
ओसियां में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिव्या मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि "जिस खींवसर को अभेद्य दुर्ग कहा गया था, वह अब पूरी तरह ढह चुका है। हार चुके नेता पर टिप्पणी करना मेरे उसूलों के खिलाफ है क्योंकि राजनीति में भी शालीनता होनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं महिला हूं, लेकिन कभी भी इसे अपनी कमजोरी या सहानुभूति पाने का जरिया नहीं बनाऊंगी। जितने चाहे तंज कस लें, मैं जनता की आवाज़ और उम्मीद की प्रतीक बनी रहूंगी।"
'आपकी निष्ठा किसके साथ?'-दिव्या का तीखा सवाल
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल में आरोप लगाया था कि ओसियां में ट्रांसफार्मर हटाए जा रहे हैं और इसके खिलाफ धरना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा था कि "जिन्होंने आपके पिता को जेल भिजवाया, उनके बेटे के सामने नाच-गान क्यों हो रहा है?"
इस पर ओसियां की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "नेताजी का वीडियो मेरे पास भी आया है। वही नेता जो पहले कहते थे कि वे मुझे हराएंगे, आज बदलते सुर में बोल रहे हैं। हालात बदले हैं तो ज़िम्मेदार भी वही हैं जिन्होंने माहौल बनाया।"
उन्होंने बेनीवाल पर परिवारवाद और विचारधारा बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि "मेरे परिवार ने कांग्रेस के प्रति लगातार निष्ठा दिखाई है-चाहे मेरे दादा हों, पिता हों या मां। हमने 16 चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े हैं। लेकिन बेनीवाल परिवार की राजनीति देखें - कभी बीजेपी, कभी दूसरी पार्टियां और खुद की पार्टी बनाकर भी बार-बार समझौते। यह कैसी निष्ठा है?"
यह भी पढ़ें- Who is Divya Maderna: क्यों मरना चाहती हैं राजस्थान की 'शेरनी' दिव्या मदेरणा? किसानों से पूछा-'मर जाऊं मैं'












Click it and Unblock the Notifications