शादी में आई 22 वर्षीय भांजी को मौसी ने 80 हजार रुपए बेच दिया, युवक अपने साथ ले गया और फिर...

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में मौसी-भांजी के रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मौसी ने अपनी भांसी को 80 हजार रुपए में बेच दिया। फिर दूसरी बार पौने दो लाख में बेचा गया और तीसरी ​बार बिकने वाली थी तब पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने युवती को मुक्त करवाया है।

करेरुआ पुलिस के पास मिली युवती

करेरुआ पुलिस के पास मिली युवती

धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह युवती की खरीद-फरोख्त होने की सूचना मिली जिस सूचना पर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर करेरुआ की पुलिया के पास से युवती को दस्तयाब किया। पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

मौसी के घर शादी में आई थी

मौसी के घर शादी में आई थी

कंचनपुर थाना एसएचओ हरीसिंह मीणा ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़ित युवती 18 फरवरी 2019 को उत्तरप्रदेश के महवा जिले से बांदा जिले में अपनी मौसी सिया प्यारी के यहां पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी। तभी मौसी ने उसे धौलपुर जिले के बसईडांग थाना इलाके के बरीपुरा निवासी लोकेंद्र गुर्जर को 80 हजार रुपए में बेच दिया।

छह माह बाद किसी और को बेचा

छह माह बाद किसी और को बेचा

लोकेंद्र युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने गांव बरीपुरा ले आया और लगभग 6 माह अपने पास रखा.इसके बाद लोकेंद्र ने मोटा मुनाफा लेकर पीड़ित युवती को 21 अगस्त को 1 लाख 75 हजार रुपए में बसईडांग थाना क्षेत्र के नगर गांव निवासी देवेंद्र को बेच दिया।

15 दिन दिन रखा अपने पास

15 दिन दिन रखा अपने पास

आरोपी ने 15 दिन अपने पास रखने के बाद युवती का सौदा तीसरी जगह कर दिया। जिसकी भनक लगते ही कंचनपुर थाना पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए घेराबंदी कर युवती के साथ एक संदिग्ध सहित दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर मानव तस्कर यूनिट के सुपुर्द कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+