Dharmendra Passed Away: 'एक युग का अंत', दिग्गज नेता के निधन पर रो पड़ा देश, PM मोदी ने कही बड़ी बात
Dharmendra Passed Away: आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका चहेता सितारा अब हमारे बीच नहीं है।आपको बता दें कि वो सांस लेने की समस्याओं से जूझ रहे थे।
इस महीने की शुरुआत में, उन्हें सांस संबंधी समस्याओं के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशकों से अधिक समय तक अपनी शानदार फिल्मी विरासत छोड़ी है।

उनकी अंतिम ऑन-स्क्रीन फिल्म 'इक्कीस' होगी, जो 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, और छह बच्चे-अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीत और विजेता शामिल हैं।
'भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया' (Dharmendra )
पीएम मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'
'भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान' (Dharmendra )
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स ने लिखा कि 'दिग्गज एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'
'धर्मेंद्र के काम को भुलाया नहीं जा सकता' (Dharmendra )
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'धर्मेंद्र सिर्फ़ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे। मेरा उनसे पर्सनल कनेक्शन था। वह देश और किसानों के लिए कमिटेड थे। फ़िल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उनके गुज़र जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके बेटों और हेमा मालिनी जी से मेरे अच्छे रिश्ते हैं।'
'पार्टी की तरफ से हम धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हैं'
BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 'पार्टी की तरफ से हम धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हैं, उन हीरो में से एक जिन्होंने लगभग तीन पीढ़ियों तक भारतीय माहौल और शुद्ध भारतीय सोच को भारतीय पर्दे पर जीवंत रूप से पेश किया, और जो तीनों पीढ़ियों तक हमारी यादों में एक अलग जगह बनाए रखने में कामयाब रहे, वे हैं धर्म सिंह देओल, जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व MP रहे धर्मेंद्रजी के रूप में हमारे मन में बसे हुए हैं। पार्टी की तरफ से हम धर्मेंद्रजी को श्रद्धांजलि देते हैं, भारतीय कला और सिनेमा में उनके अभूतपूर्व और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications