Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Oldest Voter Rajasthan: मिलिए 124 साल की बुजुर्ग महिला मतदाता धन्नीदेवी से! खूबसूरती 34 साल की उम्र जैसी

Oldest Voter Dhanni Devi Barmer Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के मतदाताओं की सूची सबसे उम्रदराज महिला वोटर का नाम धन्नीदेवी है, जो बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र के बायतु के नवोड़ा बेरा में रहती है।

मतदाता सूची में भले ही धन्नीदेवी की उम्र 124 साल दर्शाई गई हो, मगर असल जिंदगी में धन्‍नीदेवी की खूबसूरती देखकर व हकीकत जानकार हर कोई अपना माथा पकड़ सकता है।

Dhannidevi 124 years old voter

चुनाव आयोग की वेबसाइट धन्‍नीदेवी का मतदाता पहचान पत्र भी अपलोड है, जिसमें उसका जन्‍म 1 जनवरी 1990 बताया गया है। इसे देश की सबसे उम्रदराज महिलाओं की सूची में 120 से ज्‍यादा उम्र की महिलाओं में शामिल किया गया हुआ है।

जबकि असलियत ये है कि धन्‍नीदेवी की उम्र महज 34 साल है। वह आशा सहयोगिनी के रूप में कार्य कर रही है। राजस्‍थान पत्रिका की टीम धन्‍नीदेवी की 124 साल की उम्र का राज जानने उसके घर पहुंची तो मतदाता सूची में अपनी उम्र 124 साल सुनकर खुद धन्‍नीदेवी हैरान रह गई। उसने कहा कि वह तो 34 साल की है। मतदाता सूची में 124 में कैसे लिखी गई है। उसे कोई जानकारी नहीं।

उधर, बायतु उपखंड अधिकारी पदमोदेवी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगी हुई है। फार्म नंबर आठ भरा हुआ है। धन्‍नीदेवी की वास्‍तवित उम्र 34 है। हालांकि अभी उम्र में संशोधन संभव नहीं है। वहीं, बीएलओ इसे पुरानी सूची बता रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में दो चरण 19 व 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा। अभी राजस्‍थान में चुनाव प्रचार चरम है। वहीं, राज्‍य चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी पुख्‍ता कर ली है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियां दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+