झुंझुनूं : देवर से इश्क लड़ा रही थी पूजा, ट्रक चालक पति को पता चला तो इस प्लान से लगा दिया ठिकाने
झुंझुनूं, 21 मई। राजस्थान के खेतड़ी उपखंड के गांव बीलवा में एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसने पत्नी चचेरे देवर से इश्क लड़ा रही थी। पति को जब इस बात का पता चला कि पत्नी व चचेरे भाई ने प्लान बनाकर उसे ठिकाने लगा दिया।

खेतड़ी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतक बीलवा निवासी बजरंग सिंह की पत्नी पूजा और उसके चचेरे भाई रवींद्र को राउंडअप किया है। खेतड़ी पुलिस के अनुसार गांव बीलवा के बहादुर सिंह के बेटे बजरंग सिंह शव गुरुवार को भोपालगढ़ के रानी महल में मिला था। बजरंग सिंह अपनी पत्नी, बेटे व चचेरे के भाई के साथ रानी महल घूमने गया था।
रानी महल में बजरंग का शव देखकर किसी ने खेतड़ी पुलिस को सूचना दी। खेतड़ी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा, डीएसपी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। बजरंगसिंह के सिर व गर्दन पर आधा दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले। खून बह रहा था। पुलिस ने शव खेतड़ी के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि रवींद्र और उसके चचेचे भाई बजरंग सिंह की दस साल पहले गांव बिहारीपुर निवासी दो सगी बहनों से शादी हुई थी। रवींद्र का अभी गौणा नहीं हुआ था। वह आईटीआई कर रहा है। बजरंग जयपुर में ट्रक चलाता है। पूजा और रविंद्र के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक बजरंग को लग गई थी। इसलिए देवर भाभी ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। वे दोनों उसे प्लान बनाकर घूमने के लिए पहाड़ी इलाके में स्थित रानी महल लेकर गए।
वापसी में लकड़ी काटकर लाने की बोलकर साथ में कुल्हाड़ी भी ले गए। रानीमहल में मौका पाकर पीछे से बजरंग पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बजरंग सिंह के बड़े भाई रवींद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications