International Yoga Day: प्रदेश स्तरीय समारोह में यह होगा खास, जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम प्रेमचंद
International Yoga Day 2024: राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 को लेकर राज्य सरकार ने कुछ विशेष तैयारियां की है। आज उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2021 को स्वयं एवं समाज के लिए योग की थीम पर शुरूआत की थी।

आपकों बता दे कि 21 जून 2021 को 'स्वयं एवं समाज के लिए योग' थीम पर शुरू हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10वीं बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान में आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपस्थिति में सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को आयुर्वेद विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा अंतिम रूप दिया गया। उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा आज तैयारियों का अवलोकन किया गया।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार, आयुर्वेद विभाग की शासन सचिव पूनम, संयुक्त शासन सचिव कैलाश चन्द यादव को दिशा निर्देश दिए है।
उप शासन सचिव सावन कुमार चायल, निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) मेघना चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. सीतेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल एवं विधानसभा सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, विभिन्न स्वयंसेवी योग संस्थानों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications