rajasthan news: डिप्टी सीएम दिया कुमारी से यूएन प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, जल्द प्रदेश को मिल सकती यह सौगात?

Rajasthan news: राजस्थान की भजनलाल सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और राजनीतिक मामलों के मंत्री सेईचिरो तागुची से मुलाकात की।

इस दौरान राजस्थान के पर्यटन, औद्योगिक निवेश और उद्योग-व्यापार के असीम अवसरों से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में विचार साझा किए।

deputy-chief-minister-of-rajasthan-government-diya-kumari-met-japans-ambassador-to-india-hiroshi-su

आपकों बता दें बिते दिन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात कर राजस्थान में पर्यटन के विकास की संभावनाओं, महिला सशक्तिकरण, एनीमिया की रोकथाम, लिंग भेद उन्मूलन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री ने यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प, यूनिसेफ राजस्थान की चीफ फिल्ड ऑफिसर इसाबेल बारडेम तथा यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर कार्यालय की चीफ ऑफ स्टाफ राधिका कॉल बत्रा के साथ बैठक की।

बैठक में यूएन और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके महिला सशक्तिकरण, एनीमिया, कुपोषण, पेयजल, प्रदेश के पर्यटन, कला, संस्कृति, हेरिटेज को बढ़ावा देने की सम्भावनाओं पर चर्चा की गई। आगामी दिनों में अगले स्तर की वार्ता कर कार्ययोजनाओं का निर्माण
दिनों में अगले स्तर की वार्ता कर कार्ययोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में आंगनबाडियों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाने के लिए कार्य किया जायेगा।

एनीमिया ग्रस्त एवं कुपोषण ग्रस्त पोकेट्स पर फोकस किया जायेगा। इसके साथ ही राजस्थान में पदस्थापित दस हजार साथिनों का क्षमतावर्धन किया जायेगा। साथिनों के जॉब रोल को फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में सुदृढ़ किया जायेगा।

बैठक में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबल गोल को लक्षित कर कार्य हेतु चर्चा की गई। राजस्थान की शानदार अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कला, संस्कृति, हस्त कला आदि को आगे बढ़ाना जरूरी है।

आधुनिकीकरण के कारण कला संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की अनदेखी हो रही है। राजस्थान और जयपुर में भी शानदार ऐतिहासिक विरासत है।

विरासत को संरक्षण कैसे प्रदान किया जाए और इनको पर्यटन की दृष्टि से किस तरह आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कला संस्कृति, हस्त कला आदि को आगे बढ़ाया जाए।

यूएन प्रतिनिधियों से जियो हेरिटेज साइट विकसित करने, वर्ल्ड हेरिटेज साइट विकसित करने हेतु चर्चा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+