Lok Sabha Election: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बोल दी यह बड़ी बात....
Lok Sabha Election: राजस्थान के नागौर में लोकसभा चुनावों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। एक ओर हनुमान बेनीवाल भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को लेकर खुलकर बयानबाजी कर रहे है तो दूसरी ओर ज्योति मिर्धा पर जमकर पलटवार कर रही है।
आज नागौर के डीडवाना में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जहां कांग्रेस पर जमकर पलटवार किए तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कह दिया कि वो देश के लिए लड़ रहे है।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब तेज हो चला है और सभी नेता कस्बों और गांव में जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं।
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज डीडवाना जिले के परबतसर पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि मोदीजी देश के लिए लड़ रहे हैं। मोदीजी पूरे विश्व में भारत को मान सम्मान दिला रहे है। भारत की पहचान बना रहे है। ऐसा विकसित भारत बना रहे है, जो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्माण करेगा।
उन्होंने विपक्ष से पूछा कि उनके पास कोई और ऐसा नेता है, जिसने देश के विकास के लिए सोचा? देश के युवाओं, महिलाओं के बारे में सोचा? जबकि मोदीजी ने ना केवल देश को मजबूत किया, बल्कि देश को सेना को भी मजबूत किया। माता बहनों को सम्मान दिलाया और उनके अधिकारों की सुरक्षा की।
दिया कुमारी ने आगे कहा कि विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है, यह तो बताएं? मगर जैसे ही वो नाम लेंगे, वो कागज की तरह बिखर जाएंगे। क्योंकि उनका ना कोई नेता, ना कोई विजन है।
उनका एक ही एजेंडा है कि मोदी को हटाओ लेकिन मोदीजी तीसरी पारी में भी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है और 400 सीटों का आंकड़ा भी पार होना तय है।
इस अवसर पर दिया कुमारी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा को जीत दिलाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस सभा में राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर चौधरी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, डेगाना के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रांदड़ सहित अनेक नेता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications