Ram Navami: श्रीराम के वंशजों ने राजस्थान में कैसे मनाई रामनवमी...? देखिए
Ram Navami Rajasthan: देशभर में आज रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। राजस्थान में सबसे खास इसलिए रहा कि खुद को राम का वंशज होने का दावा करने वाले जयपुर राजपरिवार और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर विशेष पूजा की।

दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर आज सिटी पैलेस स्थित श्री सीतारामद्वारा मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सर्व मंगल की कामना की। प्रदेशवासियों को प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव 'रामनवमी' की हार्दिक शुभकामनाएं।
खुद को भगवान राम का वंशज होने का दावा करने वाले जयपुर राजपरिवार की ओर से राम नवमी पर जयपुर सिटी पैलेस में विशेष पूजा अर्चना की गई। राजस्थान के भजनलाल सरकार में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सीतारामद्वारा, सिटी पैलेस में पूजा अर्चना की। उन्होंने विधिवत तरीके से पूजन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
4 साल पहले दिखाए थे सब सबूत
दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'राम सनातन परंपरा के सबसे बड़े आदर्श हैं. सभी नागरिकों को राम के जीवन से प्रेरणा लेकर राम राज्य बनाने की दिशा में सहयोग करना चाहिए।
आपकों बता दे कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 4 साल पहले सबूत सहित दावा किया था कि वे भगवान राम के वंशज हैं और जयपुर राजघराने का परिवार रघुकुल परिवार का हिस्सा हैं। दिया कुमारी ने कहा था कि 'राठौड़' राजपूत भगवान राम के बेटे लव के वंशज हैं।
दिया कुमारी श्री राम की 310वीं पीढ़ी
जयपुर राजघराने के पोथीखाने और संग्रहालय में भी इससे जुड़े सबूती दस्तावेज हैं। गूगल पर कछवाहा की वंशावली है, इसके अनुसार उनका परिवार श्री राम का वंशज हैं। दिया कुमारी का दावा था कि भगवान श्रीराम के दो पुत्र थे, एक लव और दूसरे कुश।
जयपुर राजघराना कुश के वंशज हैं। दिया का दावा था कि उनके पिता श्रीराम की 309 वीं पीढ़ी थे और वो 310वीं पीढ़ी हैं। पूरी दुनिया में राम के कई परिवार और वंशज हैं।












Click it and Unblock the Notifications