दूसरी जगह सगाई से खफा 27 साल की लड़की ने 49 साल के प्रेमी से करवाई 60 साल के पिता की हत्‍या

'रिश्‍तों के कत्‍ल' का यह मामला राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ जिले के कपासन पुलिस थाने इलाके का है।

Chittorgarh Rajasthan news

दूसरी जगह रिश्‍ता तय करने पर एक बेटी अपनी पिता से इस कदर नाराज हुई कि अपने अधेड़ प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली और पिता की हत्‍या ही करवा दी। हकीकत सामने आई तो हर कोई चौंक गया। दोनों ने मिलकर शव को कुएं में फेंक दिया।

Recommended Video

    Sachin Pilot की Jan Sangharsh Yatra पर क्या बोले Adhir Ranjan Chowdhury? | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ जिले के कपासन इलाके के गांव रोलिया में नाता प्रथा के तहत शादी के लिए रिश्‍ता तय होने के बाद 27 वर्षीय सुशीला ने 29 अप्रैल को अपने पिता गामेर कुमार को हलवाई बुक करने की बात कहकर खेतों की ओर भेजा।

    इसी दौरान सुशीला ने अपने प्‍लान के अनुसार 49 वर्षीय प्रेमी बाबूलाल को बाइक लेकर पिता के पीछे भेज दिया। रास्‍ते में बाबूलाल ने गामेर को बाइक पर बैठा लिया।

    फिर उसे जैतपुरा की ओर जाने वाले रास्‍ते पर एक कुएं के पास ले गया। पहले उसे बाइक से नीचे गिराया और फिर गला दबाकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद शव कुएं में फेंककर उसने सुशीला को इसकी जानकारी दी।

    गामेर का कुएं से शव मिला तो पुलिस पूछताछ में उसके भतीजे ने सुशीला पर शक जताया। पुलिस जांच में सुशीला से बाबूलाल के बारे में पता चला। शुरुआत में तो दोनों पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाकर गुमराह करते रहे। फिर सख्‍ती बरतने पर सच उगल दिया।

    पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्‍यार करते हैं। शादी करना चाहते थे, मगर सुशीला के पिता ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। इस बात से खफा होकर उन्‍होंने बाबूलाल की हत्‍या की प्‍लानिंग बनाई।

    Ajmer: एकतरफा प्‍यार में कार चालक ने ली शादीशुदा टीचर कीर्ति चौहान की जान, बोला-मेरी नहीं तो किसी की नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+