Ajmer: एकतरफा प्‍यार में कार चालक ने ली शादीशुदा टीचर कीर्ति चौहान की जान, बोला-मेरी नहीं तो किसी की नहीं

कीर्ति चौहान हत्‍याकांड अजमेर में आरोपी कार चालक विवेक उर्फ विवान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कीर्ति ने उसके खूब रुपए खर्च करवाए।

keerti choudhary

राजस्‍थान के अजमेर में एक कार चालक ने शादीशुदा महिला टीचर की हत्‍या कर दी। वह उससे एक तरफा प्‍यार करता था। शादी करना चाहता था। इनकार करने पर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्‍ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।

Recommended Video

    Kiren Rijiju हुए Law Ministry से आउट, Arjun Ram Meghwal इन, तो जनता क्या बोली ? | वनइंडिया हिंदी

    मामला अजमेर के अलवर गेट पुलिस थाना इलाके के नाका मदार चौकी के पास का है। मीडिया के अनुसार आरोपी विवेक कार चालक है। वह कीर्ति चौधरी का परिचित था। वह कीर्ति से एक तरफा प्‍यार करता था। उससे शादी भी करना चाहता था। कीर्ति निजी स्‍कूल में टीचर थी। उसकी शादी हो गई थी। एक बच्‍ची भी है। पति चेक बाउंस के मामले में अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है।

    मीडिया से बातचीत में विवेक ने आरोप लगाया कि कीर्ति ढाई साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों सोशल मीडिया के जरिए नजदीक आए थे। फिर कई बार कीर्ति ने उससे हजारों रुपए लिए। घर के खर्चे के लिए भी कई बार उसे पैसे लिए। 25-25 हजार तक की शॉपिंग भी की। आईफोन भी गिफ्ट में लिया।

    पिछले दिनों दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातचीत बंद थी तो विवेक को लगता था कि कीर्ति और से बातचीत करती है। मंगलवार को कीर्ति के दोस्त प्रोफेसर अनिल शर्मा ने विवेक को समझाने की कोशिश की। उस बातचीत से कोई हल नहीं निकला। फिर सभी अपने घर जा रहे थे। उस समय शादी से मना करने पर विवेक ने कीर्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे कीर्ति की मौत हो गई। पुलिस चौकी के सामने दोपहर को हुई इस वारदात से हर कोई सहम गया। हत्‍या के बाद विवेक बोला कि वह मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+