बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, लोग बचाने की बजाय बनाते रहे वीडियो

भीलवाड़ा, 10 जुलाई। राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले में बकरी चोरी के आरोप में एक दलित युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से बेंतों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक को पहले गांव की चौपाल पर और फिर सरेआम पेड़ से बांधकर ग्रामीणों द्वारा पीटने का यह मामला भीलवाड़ा जिले के माण्‍डलगढ थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव का बताया जा रहा है। 10 दिन पहले एक व्‍यक्ति की एक बकरी चोरी हो गई थी।

Dalit youth tied to a tree and beaten up on charges of goat theft in Bhilwara

दलित युवक को पेड से बांधकर पीटने के वायरल वीडियो के बारे में माण्‍डलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्‍द्र सिंह ने कहा कि पिटाई से पीड़ित युवक की पहचान माण्‍डलगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के दलित युवक रमेश बलाई के रूप में हुई।

पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक रमेश बलाई को पेड़ से बांधकर पिटने वाले युवकों की पहचान मोहनपुरा गांव के ही बाबूलाल तेली और बरदीचन्‍द बारहठ के रूप में की है। माण्‍डलगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्‍द्र सिंह ने कहा कि हमने पिटाई करने वाले बाबू लाल तेली और बरदीचन्‍द बारहठ के खिलाफ माण्‍डलगढ़ पुलिस स्‍टेशन पर मामला दर्ज कर रहे हैं।

Dalit youth tied to a tree and beaten up on charges of goat theft in Bhilwara

बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक पेड़ से बांधकर की जा रही बेरहमी पिटाई के बीच दलित युवक चीख-चीखकर बकरी चोरी से मना कर रहा था मगर उसकी चीखें पिटाई के शोर के बीच दबकर रह गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आजादी के इतने सालों बाद में बकरी चोरी के आरोप में एक दलित युवक को गांव में सरेआम पेड़ से बांधकर पिटना क्‍या अब भी गांवों में लोगों को कानून हाथ में लेने से नहीं डराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+