Rajasthan: पिस्‍टल ताने खड़े हिस्‍ट्रीशीटर से भिड़ गई राजस्‍थान पुलिस, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

झालावाड़ जिले के डग पुलिस थाने का हिस्‍ट्रीशीटर फायरिंग के बाद खेतों में भाग गया था। पुलिस ने हिम्‍मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

राजस्‍थान के झालावाड़ से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश पिस्‍टल ताने खड़ा जान लेने की धमकी दे रहा है जबकि उसने खड़ी पुलिस गजब की हिम्‍मत दिखाते हुए उसे दबोच लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एमएन दिनेश ने भी शेयर किया है और बदमाश को पकड़ने वाले पुलिस‍कर्मियों व झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर की सराहना की है।

Dag police of Jhalawar

मीडिया से बातचीत में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए झालावाड़ पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।

डग पुलिस थानाधिकारी रघुवीर सिंह की देखरेख में रविवार को को गांव घाटाखेड़ी में मादक पदार्थों के तस्‍कर व हिस्‍ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी। उस समय वह घर पर ही मौजूद था। पुलिस टीम को देखकर कैफ ने पिस्‍टल निकाल ली और अपने मकान की छत पर चढ़ गया।

छत पर चढ़े कैफ को नीचे उतारने के लिए पुलिस टीम में शामिल एएसआई लाल सिंह, हैड कांस्‍टेबल अरविंद कुमार, कांस्‍टेबल विष्‍णु कुमावत, हनुमान, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार और रामेश्‍वर सिंह उससे समझाइश करते रहे, मगर वह नहीं माना। फिर वह पड़ोसी के मकान की छत से होता हुआ नीचे कूदकर खेतों की ओर भाग गया।

पुलिसकर्मियों ने उसका लगातार पीछा किया और उसे चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच उसने पुलिस पर दो बार फायर भी किए। फिर सामने पिस्‍टल ताने खड़ा रहा। इसके बावजूद पुलिस ने हिम्‍मत नहीं हारी और चतुराई व फुर्ती दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एडीजी दिनेश एमएन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि झालावाड़ पुलिस ने पुलिस पर गोलीबारी करने और उन पर पिस्तौल तानने के बावजूद एक वांछित मादक तस्कर और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में अत्यधिक मजबूती और धैर्य का परिचय दिया। एसपी ऋचा तोमर और उनकी टीम को बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+