Cyclone Mocha: राजस्थान में चक्रवाती तूफान मोचा का असर, भयंकर आंधी से बच्ची व युवक की मौत
Tropical Cyclone Mocha in Rajasthan: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'मोचा' का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में रविवार दोपहर बाद भयंकर आंधी चली।

झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके में महाराणा माता मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण चल रहा था। मुख्य द्वार के पास ही दिव्यांग अनिल मेघवाल (19) की दुकान है। रविवार शाम करीब पांच बजे अनिल दुकान में बैठा था। इसी दौरान तेज आंधी चली, जिससे दुकान पर गुमटी गिर गई और अनिल मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन नजदीक के अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video

इधर, जयपुर जिले के दूदू (नया जिला) में एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी का दौर देर रात तक जारी रहा। इस बीच हल्की बारिश भी हुई। हालांकि भीषण गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिली है।
मौमस केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी की थी कि रविवार को जयपुर शहर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, नागौर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से धूलभरी आंधी चल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications