Cyclone Biparjoy Updates: अब राजस्थान में उत्पात मचाएगा चक्रवात, 15 जिलों में हाईअलर्ट
High alert in Rajasthan: अरब सागर में आया चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' गुरुवार को गुजरात तट पर लैंडफॉल कर चुका है और उसने भयंकर तबाही मचाही है, हालांकि इस तूफान को लेकर बहुत पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसकी वजह से भयंकर तबाही होने से बच गई है।
तूफान का रूख राजस्थान की ओर हो गया है
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इसकी चाल पहले से कम हो गई है और ये एकदम गंभीर से गंभीर चक्रवात में बदल गया है और शाम तक ये और कमजोर हो जाएगा लेकिन अब इसका रूख राजस्थान की ओर हो गया है और अब ये वहां उत्पात मचाने को तायार है।

जिसके मद्देनजर राजस्थान में हाईअलर्ट जारी है। सीएम अशोक गहलोत ने 15 जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। इन 15 जिलों के नाम हैं जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, पाली, बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर और टोंक। यहां के लोगों को तूफान के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा गया है और हर सावधानी बरतने को कहा गया है।
दक्षिण राजस्थान में तबाही का खतरा ज्यादा
राज्य में कल से ही रेड अलर्ट है। कहा जा रहा है कि साइक्लोन राजस्थान में दक्षिण की ओर से प्रवेश करेगा इसलिए दक्षिण राजस्थान में खतरा होने की ज्यादा संभावना है। वैसे इस तूफान का असर राज्य में दिखने में भी लग गया है और कल से ही यहां के कुछ स्थानों पर बरसात हो रही है। फिलहाल राज्य में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंताजम किए गए हैं।
तूफान का अगला पड़ाव पाकिस्तान की ओर
मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का असर राजस्थान के बाद पाकिस्तान की ओर हो जाएगा और ये कमजोर हो जाएगा। मालूम हो कि इस तूफान की वजह से गुजरात के तटीय इलाकों से लगभग 1 लाख लोगों को शेल्टर होम भेजा गया है। वैसे आज भी यहां पर भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है तो वहीं इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी दिखेगा और यहां भी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवात ने मचाई तबाही लेकिन स्थिति कंट्रोल में
मालूम हो कि एनडीआरएफ के मुताबिक गुजरात के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान के कारण कम से कम 23 लोग घायल हुए। इसके अलावा बहुत सारे पेड़ उखड़े हैं, साथ ही 950 गांवों में बिजली गुल है। जबकि गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि चक्रवाती तूफान से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है ना ही किसी पशु की मृत्यु हुई है।












Click it and Unblock the Notifications