CWG 2022: अचिंता शुली ने जीता सोना, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई
नई दिल्ली, 01 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने तीसरा सोना जीता है, आज 20 वर्षीय अचिंता शुली ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 73 किलो भारवर्ग में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अचिंता ने स्नैच में रिकॉर्ड 143 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 170 किलो का वजन उठाने में सफल रहे। अंचिता शुली की इस जीत पर पूरा भारत खुशी से झूम रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने भी अचिंता शुली को उनकी जीत पर बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'अचिंता शुली को पुरुषों के 73 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल में #CommonwealthGames में 313 किग्रा के कुल भार के साथ तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए हार्दिक बधाई। क्या शानदार उपलब्धि है! पूरे देश को बहुत-बहुत गर्व है!'
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है कि 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाने वाले वेटलिफ्टर अचिंता शुली जी को मैं इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।आपकी इस शानदार जीत पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।'
तो वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया कि ' खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वह अपने शांत स्वभाव और तप के लिए जाने जाते हैं। इस खास उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'












Click it and Unblock the Notifications