राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: CPI(M) ने भी उतारे 17 प्रत्‍याशी, अमराराम-पेमाराम कहां से लड़ रहे चुनाव?

राजस्‍थान चुनाव 2023 में CPI(M) ने पूर्व विधायक व किसान नेता अमराराम व पेमाराम समेत 17 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है।

CPI(M) Candidate in Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस व बसपा के बाद अब माकपा ने भी कई सीटों पर अपने उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। भारत की कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) ने सोमवार को जारी सूची में 17 उम्‍मीदवार राजस्‍थान चुनाव के मैदान में उतारे हैं।

CPI(M) releases list of 17 candidates for Rajasthan

राजस्‍थान चुनाव 2023 में माकपा प्रत्‍याशी

सीकर जिले में

Recommended Video

    राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023:CPI(M) ने भी उतारे 17 प्रत्‍याशी,अमराराम-पेमाराम कहां से लड़ रहे चुनाव

    धोद से पेमाराम
    दांतारामगढ़ से अमराराम
    लक्ष्‍मणगढ़ से विजेंद्र ढाका
    सीकर से उस्‍मान खान

    हनुमानगढ़ जिले में

    हनुमानगढ़ से रघुवीर वर्मा
    भादरा से बलवान पूनियां
    नोहर से मंगेज चौधरी

    श्रीगंगानगर जिले में

    रायसिंहनगर से श्‍योपत राम मेघवाल
    अनूपगढ़ से शोभासिंह ढिल्‍लो

    डूंगरपुर जिले में
    डूंगरपुर से गौतम डामोर

    चूरू जिले में

    तारानगर से निर्मल कुमार प्रजापत
    सरदारशहर से छगनलाल चौधरी
    सादुलपुर से सुनील पूनियां

    उदयपुर जिले में

    झाड़ोल से प्रेम पारगी

    नागौर जिले में

    लाडनूं से भागीरथ यादव
    नावां से कानाराम बिजारणिया

    बीकानेर जिले में

    श्रीडूंगरपुर से गिरधारी लाल महिया

    मीडिया से बातचीत में किसान नेता अमराराम ने कहा कि हमारी पार्टी ने राजस्‍थान चुनाव में 17 उम्‍मीदवार घोषित किए हैं। जनता से अपील है कि इनको विजयी बनाकर भेजें ताकि किसाना, दलित आदि वर्ग की हक की आवाज को बुलंद किया जा सके।

    अमराराम ने कहा कि माकपा चाहती है कि प्रदेश में महिला अपराधों पर अंकुश लगे। संसाधनों का उपयोग जनता की भलाई के लिए हो न कि भ्रष्‍ट अफसर, नेता और कंपनियों के लिए हो। आज पदेश में माफिया राज है। कहीं बजरी तो कही खान माफिया हैं। भूमाफिया, शराब माफिया व टोल माफिया की भी कमी नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+