कोरोना पॉजिटिव पति से मिलने की जिद पर अड़ी पत्नी, क्वारंटीन सेंटर में की सुसाइड की कोशिश
भीलवाड़ा। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति की पत्नि ने भीलवाड़ा शहर के एक क्वारंटीन सेंटर की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस की काफी समझाइश के बाद महिला मानी। महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अपने पति से मिलने की जिद कर रही थी।

दो दिन पूर्व ही इस महिला के पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके साथ ही उसकी पत्नि सहित पूरे परिवार को एक हॉटल में क्वारंटीन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से समझाइश कर उसे शान्त करवाया।
भीलवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी यशदीप भल्ला ने बताया कि जयपुर के सुभाष चौक ईदगाह क्षेत्र का रहने वाला जुबैर 22 अप्रैल की रात को सब्जी के ट्रक में छिपकर अपने ससुराल भीलवाड़ा के गुलाबपुरा पहुंचा था। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद उसके सैंपल लिए गए तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर उसकी पत्नी शबनम सहित पूरे परिवार को एक हॉटल में क्वारंटीन किया गया। अपने पति और परिवार से मिलने की मांग को लेकर शबनम क्वारंटीन सेंटर की छत पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास किया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications